ठंड का प्रकोप जारी, सूरज पर भारी रहे बादल

punjabkesari.in Saturday, Dec 28, 2019 - 09:53 AM (IST)

जालंधर(राहुल): सर्दी के मौसम में ठंड अपनी चरम सीमा पर है। जालंधर में जारी ठंड के चलते जनजीवन भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जालंधर का अधिकतम तापमान 10.7 डिग्री सैल्सियस से घटकर 10.2 डिग्री सैल्सियस रह गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सैल्सियस है।
PunjabKesari, winter season in punjab
पश्चिमोत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं की गति दिन के समय 4 से 15 तथा रात के समय 6 से 9 कि.मी. प्रति घंटा के आसपास रही। मौसम विभाग की मानें तो 28 से 30 दिसम्बर तक आसमान में बादलों का ही कब्जा बना रहेगा, इस दौरान दिन के समय सूरज की भी झलक कभी-कभार देखने को मिल सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Related News