शराब का नाजायज धंधा करती महिला हेरोइन के साथ पकड़ी, साथी भी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 05:10 PM (IST)

जालंधरः सी.आई.ए. स्टाफ-1 ने शराब का नाजायज काम करने वाली महिला और उसके साथी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ड्रग मनी, इलेक्ट्रानिक कांटा और छोटे लिफाफे भी मिले हैं। आरोपी महिला अपने जान-पहचान वाले लोगों को हेरोइन परचून में बेचती थी। सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंचार्ज भगवंत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बांसों वाली गली रामा मंडी में रेड की जिसके दौरान नीरू पत्नी मनमोहन लाल निवासी बांसों वाली गली को गिरफ्तार किया गया।

महिला के पास से 50 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 10 हजार रुपए बरामद किए गए। जांच में पता चला कि महिला शराब का नाजायज धंधा करती थी। उसके खिलाफ थाना रामा मंडी में पहले से ही शराब स्मगलिंग के 4 केस दर्ज हैं। नीरू ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। लोकडाऊन दौरान नीरू ने शराब बेचनी बंद कर दी थी और अब अपने जानकार के पास से हेरोइन खरीद कर बेचती थी। आरोपी महिला ने बताया कि वह अपने पक्के ग्राहकों को ही परचून में हेरोइन बेचती थी। 

जांच में पता लगा कि अरुण पुत्र कर्म चंद निवासी करोल बाग लद्धेवाली भी नीरू के साथ मिलकर हेरोइन बेचता है। पुलिस ने 21 वर्षीय अरुण को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से 25 ग्राम हेरोइन, इलेक्ट्रानिक कांटा और छोटे लिफाफे मिले हैं। अरुण नगर निगम में प्राईवेट जॉब करता है, जो आमदन कम होने के कारण नीरू के साथ मिलकर हेरोइन बेचने लगा। इंसपेक्टर भगवंत सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। नीरू से पूछताछ की जा रही है कि वह किससे हेरोइन खरीद कर लाती थी। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News