Sultanpur Lodhi में टी-पॉइंट के पास मिला शव, इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 06:17 PM (IST)
सुल्तानपुर लोधी(धीर): कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी सड़क पर थाना फत्तूढींगा क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुंडी छन्ना के टी-पॉइंट के पास झाड़ियों से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार शव झाड़ियों के बीच पड़ा मिला, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि कई दिनों तक इस ओर किसी की नजर नहीं पड़ी। शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना फत्तूढींगा की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
थाना फत्तूढींगा के ए.एस.आई. दिलबाग सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव करीब 5 से 6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। कई दिन बीत जाने के कारण शव की हालत खराब हो चुकी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

