धमाके से दहला पंजाब का यह इलाका! सहमे लोग

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2026 - 12:51 PM (IST)

कपूरथला/हाजीपुर (गुरप्रीत): सुल्तानपुर लोधी में पटाखे फोड़ते समय अचानक धमाका होने की खबर सामने आई है। धमाके की वजह से दो युवक घायल हो गए। इस हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनते ही लोग दहशत में आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक, हाजीपुर गांव में पटाखे फोड़ते समय अचानक धमाका हुआ, जिससे दो युवक घायल हो गए।

 Firecracker Accident

घायल युवकों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, हादसे के सही कारणों और घायल युवकों की हालत के बारे में पूरी जानकारी का इंतजार है। इस घटना ने एक बार फिर पटाखे फोड़ते समय सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News