दम्पति ने कनाडा भेजने के नाम पर व्यक्ति से हड़पे 14.91 लाख

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2019 - 10:00 AM (IST)

कपूरथला(भूषण): कनाडा भेजने का झांसा देकर 14.91 लाख रुपए की ठगी मारने के मामले में थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने एक दम्पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।जानकारी अनुसार दविंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह निवासी लक्ष्मी गार्डन यमुना नगर हरियाणा ने एस.एस.पी. सङ्क्षतद्र सिंह को बताया कि वह अपने परिवार सहित अमृतसर में जून 2017 के दौरान घूमने के लिए आया था।

इसी दौरान उसकी अमृतसर में वरुण दुबे पुत्र श्रीचंद दुबे निवासी माल रोड कपूरथला तथा उसकी पत्नी पूजा दुबे के साथ मुलाकात हुई। जिसके दौरान उसका परिवार तथा दुबे का परिवार अमृतसर में घूमते रहे। जिस दौरान वरुण दुबे की पत्नी पूजा दुबे ने बताया कि वह विदेश भेजने का काम करते हैं। उसने उक्त दम्पति को बताया कि उसका लड़का जगमीत सिंह जो कि दुबई में काम करता है, को वह कनाडा भेजना चाहता है जिस पर आरोपियों ने उसे अपने लड़के के दस्तावेज लेकर कपूरथला पहुंचने को कहा।

जिसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ 17 जून 2017 को बस स्टैंड कपूरथला में आया तथा उक्त पति-पत्नी का घर काफी ढूंढने पर भी नहीं मिला। इसी दौरान पूजा दुबे का एक एस.टी.डी. से फोन आया। उसने उन्हें जालंधर मार्ग पर एक दुकान पर बुलाया। जहां पर उसने 60 हजार रुपए का चैक तथा 50 हजार रुपए की नकदी उनको दे दीं। जिसके बाद उन्होंने उन्हें फिर से 15 दिन के बाद कपूरथला बुलाया। जिसके बाद फिर से एक दुकान में मिलने के दौरान आरोपियों ने उससे एक लाख रुपए की नकदी ले ली। इसके 2 महीने के बाद उक्त दम्पति ने उसे फोन कर बताया कि वह परिवार सहित राजपुरा शिफ्ट हो गए हैं इसलिए वह उन्हें राजपुरा में आकर मिले। जिस पर वह जब राजपुरा पहुंचकर उक्त पति-पत्नी से मिला तो उन्होंने उससे कुछ दस्तावेज लेते हुए कनाडा का वीजा लगवाने के उद्देश्य से अपने बेटे को दुबई से बुलाने को कहा।
 

आरोपियों के खाते में कुल 14.91 लाख रुपए की रकम डाल दी लेकिन इसके बाद जब आरोपियों ने उसके बेटे का कनाडा का वीजा नहीं लगवाया। तो उन्होंने आरोपियों के घर जाकर उनसे अपनी 14.91 लाख रुपए की रकम मांगी लेकिन उन्होंने उसे धमकियां देते हुए रकम वापसी से इंकार कर दिया। जिस पर उसे न्याय के लिए एस.एस.पी. के समक्ष गुहार लगानी पड़ी। जिन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एस.पी. सब-डिवीजन सर्बजीत सिंह बाहिया को जांच के आदेश देते हुए 7 दिन में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए। जिस के दौरान उनके खिलाफ लगे सभी आरोप सही पाए गए। जिसके आधार पर थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने दोनों पति-पत्नी केखिलाफ मामला दर्ज कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News