घर की छत गिरने से पति की मौत, पत्नी घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 03:51 PM (IST)

कपूरथला (गुरविन्दर कौर): गांव बिशनपुर अराइयां में शुक्रवार की सुबह घर की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल में उपचाराधीन प्रवीण कौर निवासी गांव बिशनपुर अराइयां ने बताया कि उसका पति राज मजदूरी करता था। वीरवार को वह रोजाना की तरह घर में सोए हुए थे कि अचानक सुबह 5 बजे के करीब छत से एक लकड़ी का बाला नीचे गिर गया। जैसे ही वह उठे तो अचानक पूरी छत गिर गई जिस कारण वह मलबे के नीचे दब गए। 

शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें मलबे से बाहर निकाला तथा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसके पति राज को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News