पुलिस अधिकारी समारोहों में व्यस्त, लुटेरे लगातार दे रहे बड़ी वारदातों को अंजाम

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2022 - 11:57 AM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (धीर): थाना सुल्तानपुर लोधी के पुलिस अधिकारियों की समारोहों में व्यस्थ रहने के कारण लुटेरों ने वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लुटेरों द्वारा सरेआम लूट की वारदातों को अंजाम दिया जाने के कारण क्षेत्र निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

क्षेत्र निवासियों का कहना है कि लोक मामले सुलझाने में सुल्तानपुर लोधी पुलिस प्रशासन बुरी तरह से विफल साबित हो रहा है। सिटीजन वैल्फेयर फोरम के नेताओं एडवोकेट आशुतोष पाल, एम.के. शर्मा, सी.एम. शर्मा आदि ने बताया कि असामाजिक तत्व आए दिन वारदातों को अंजाम देकर क्षेत्र में आतंक मचा रहे हैं, जिसके चलते क्षेत्र के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

ताजा मामला सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां मार्ग पर गांव सराए जटां और सवाल के बीच बाइक सवार बाप-बेटे पर कार सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हथियारों के साथ हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित फिलहाल सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। दूसरी ओर उसके परिवार का आरोप है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जहां जानलेवा हमला भी किया गया है और दूसरी ओर लूट की वारदात को भी अंजाम दिया गया है।

बता दें कि वारदात सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सिविल अस्पताल में इलाज करवा रहे पीड़ित की धर्मपत्नी ने रो- रोकर पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित मेहनत-मजदूरी करके अपना घर का गुजारा करता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News