रेत से ओवरलोड टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार 2 घायल

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2019 - 12:56 PM (IST)

खन्ना(सुनील): माछीवाड़ा रोड पर ओवरलोड टिप्पर की टक्कर से स्कूटी सवार 2 अध्यापिकाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल समराला भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें डी.एम.सी. लुधियाना रैफर करना पड़ा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार किरणजीत कौर पुत्री गुरमुख सिंह निवासी समराला तथा रणजीत कौर पुत्री कुलदीप सिंह निवासी मादपुर जोकि प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाती हैं। वे दोनों जब स्कूटी पर सवार होकर माछीवाड़ा जा रही थीं तो रास्ते में सामने से आ रहे रेत से ओवरलोड टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों अध्यापिकाओं को पहले सिविल अस्पताल समराला में भर्ती कराया गया तथा बाद में डी.एम.सी. लुधियाना रैफर कर दिया गया, जहां डाक्टरों ने दोनों को अनफिट घोषित किया। जिसपर उनके बयान नहीं हो सके, लेकिन पुलिस ने रेत से भरे टिप्पर को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी थी। वहीं आई.ओ. थानेदार बलजिंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों के बयान दर्ज करने के उपरांत टिप्पर ड्राइवर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News