करंट की चपेट में आने से महिला घायल

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 10:58 AM (IST)

खन्ना(सुनील) : खन्ना के निकटवर्ती गांव इकोलाही में आज सुबह एक महिला करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई, जिसे घायलावस्था में खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज जब रिंपल कौर (35) पत्नी संतोख सिंह  करीब सुबह साढ़े 10 बजे अपने फ्रिज में बर्फ  जमाने के लिए पानी रख रही थी तो तभी अचानक फ्रिज में करंट आने के चलते वह काफी देर तक उसके साथ की चिपक गई। शोर मचाने पर जब उसकी सास उसकी सहायता के लिए आई तो तभी एक जोर के झटके से वह दूर जा गिरी, जिसके फलस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News