पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटे को जान से मारने की कोशिश, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 12:37 PM (IST)

खन्ना : पुलिस जिला खन्ना के गांव रामगढ़ में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने बाप-बेटे को जान से मारने की नीयत पर उन पर गाड़ी चढ़ा दी थी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जबकि उसका बेटा बाल-बाल बचा था। पुलिस ने इस घटना संबंधी बी.ए. फाइनल के छात्र उप करणदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी रामगढ़ की शिकायत पर इरादा कत्ल के आरोप में इंद्रजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी रामगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस मामले में अब पुलिस ने धारा 212 का इजाफा करने के अलावा कुलदीप सिंह पुत्र लेट अमर सिंह निवासी चनार्थल कलां तथा सुखविंदर सिंह पुत्र जोरा सिंह निवासी नवां पिंड रामगढ़ को गिरफ्तार किया है। इस घटना की सी.सी.टी.वी. वीडियो भी सामने आई थी जिसमें कथित आरोपी सरेआम गाड़ी चढ़ाता दिखाई दे रहा था। शिकायतकर्त्ता के अनुसार 18 दिसंबर 2022 को एक शादी समारोह के दौरान उनका झगड़ा कथित आरोपी के साथ हुआ था। जिसके बाद से आरोपी रंजिश रखता आ रहा है। 20 जनवरी 2023 को फिर आरोपी ने अपने साथियों समेत उनके साथ झगड़ा किया था। इन झगड़ों के दौरान पगड़ियां तक उतार दी गई थीं। इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आपस में वैर विरोध रखते आ रहे थे। इसी बात को लेकर कथित आरोपी ने पहले उप करणदीप सिंह तथा उसके पिता सुखविंदर सिंह के साथ झगड़ा किया था। इसके बाद जब उप करणदीप सिंह अपने पिता सुखविदंर सिंह तथा चाचा सुरजीत सिंह के साथ वहां से पैदल निकले थे। तभी आरोपी ने उन्हें जान से मारने की नीयत से अपनी कार ऊपर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया था। गांव के लोगों ने गंभीर हालत में उसके पिता सुखविंदर सिंह निजी अस्पताल भर्ती कराया था।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News