बारिश के चलते गिरी गरीब दम्पति के मकान की छत, दोनों गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 12:20 PM (IST)

खन्ना : स्थानीय भट्टियां इलाके में आज बारिश के चलते एक गरीब परिवार के मकान की छत गिर गई। इस हादसे में बुजुर्ग दम्पति बुरी तरह से घायल हो गई जिन्हें परिवार व आसपास के लोगों द्वारा खन्ना के सिविल अस्पताल में गंभीर अवस्था में दाखिल कराया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एस.डी.एम. मनजीत कौर, एस.एच.ओ. कुलजिंदर सिंह तथा नगर कौंसिल के अध्यक्ष कमलजीत सिंह लद्धड़ भी अस्पताल पहुंचे।

एस.डी.एम. ने डाक्टरों को हर संभव सहायता देने के निर्देश भी जारी किए। मिली जानकारी के अनुसार आज शहर में रुक-रुक हो रही भारी बारिश के चलते बचन सिंह (70) पुत्र वरियाम सिंह एवं उसकी पत्नी जरनैल कौर (65) अपने कच्चे मकान में बैठे थे। इसी दौरान तेज हवा से दरवाजा इस कदर बंद हुआ कि गार्डर समेत पूरी छत बुजुर्ग दम्पति के ऊपर गिर गई। आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर वहां मलबे के नीचे दबे बुजुर्ग दंपति को बाहर निकालने का राहत कार्य शुरू किया। इससे पहले कि गांव के लोग किसी प्रशासनिक अधिकारी या दमकल विभाग को मौके पर आने का इंतजार करते लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मलबे के नीचे दबे बुजुर्ग दंपति को बाहर निकाला तथा सिविल अस्पताल भर्ती कराया।

डाक्टरों के अनुसार इस हादसे में बचन सिंह की टांग में फ्रैक्चर आया, वहीं उसकी पत्नी जरनैल कौर के सिर में काफी चोट आईं। एस.डी.एम. मनजीत कौर ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस बारे में सूचना मिली वह तुरंत अस्पताल में पहुंचे। वह पूरे हादसे की रिपोर्ट माननीय डी.सी. को भेजते हुए दंपति के लिए सहायता के लिए भी सिफारिश करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News