जालंधरःनिगम चुनावों दौरान भाजपा और कांग्रेसियों में झड़प

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 02:46 PM (IST)

जालंधर(मनोज):पंजाब में निकाय चुनावों को लेकर हालांकि पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रंबंध किए गए हैं,परन्तु फिर भी कई स्थानों पर झड़प की घटनाएं सामने आई हैं। ताजा घटना जालंधर के वार्ड नंबर 37 में से सामने आई, जहां मामूली बात को लेकर भाजपा और कांग्रेसियों में झड़प हो गई। 

जानकारी के अनुसार भाजपा ढींगरा वोटों को अपने हक में डलवाने के लिए लोगों को इकठ्ठा करके लाए थे । कांग्रेसी द्वारा विरोध करने पर मामूली बहस हो गई। इतना ही नहीं ढींगरा ने कहा कि जैसे वह कहेंगे उसी तरह ही वोटें डालीं जाएंगी। इसके विरोध में कांग्रेसी अनमोल ग्रोवर ने कहा कि कमरे  में वोट डालने के लिए सिर्फ 2 के करीब ही लोग जा सकते हैं।

दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर बहस हो गई। मौके पर पहुंचे डी. एस. पी. जसप्रीत की तरफ से मामला शांत करवाकर स्थिति पर काबू पाया गया। आपको बता दें वार्ड नंबर 37 में से उमदीवार के तौर पर कांग्रेस के कमलेश ग्रोवर और भाजपा की नीतू ढींगरा खड़ी है।  वहीं वार्ड नंबर 46 के बूथ नंबर 3 पर कांग्रेस उम्मीदवार शैलेन्द्र शैली पर सरकारी कैमरे खींच कर ले जाने के मामले से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू करने में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News