खाना पकाते वक्त लगी आग से 10 झोंपडियां राख, 2 लोग झुलसे

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 12:39 PM (IST)

लुधियाना(अनिल) : थाना लाडोवाल के अधीन आते एयरटेल फार्म के निकट सतलुज दरिया के किनारे बनी झोंपडिय़ों में खाना पकाते समय अचानक आग लग गई, जिससे करीब 10 झोपडिय़ां जलकर राख हो गईं।

 

 देखते ही देखते प्रचंड हुई आग में जहां 15 बकरियां जिंदा जल गईं, वहीं 2 लोग भी झुलस गए। फायर ब्रिगेड की 2 गाडिय़ों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित शांति ने बताया कि वह अपनी झोपड़ी में खाना बना रही थी कि अचानक आग लग गई। हवा तेज होने के कारण साथ लगती 9 अन्य झोंपडिय़ां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से 15 बकरियां जिंदा जल गईं। वहीं एक 15 वर्षीय लड़की रोशन व एक अन्य व्यक्ति आग में बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

 


एक अन्य महिला निशा ने बताया कि उसने अपनी बड़ी लड़की की शादी के लिए दहेज का सामान व कुछ पैसे एकत्रित किए हुए थे, जोकि जलकर स्वाह हो गए। पीड़ित सुरेश ने बताया कि उसकी दुकान में रखा करियाने का सामान व 20 हजार की राशि जल गई। मौके पर पहुंची थाना लाडोवाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News