डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी करने के आरोप, व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 11:24 AM (IST)

लुधियाना : थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि बी.आर.एस. नगर के रहने वाले अर्शदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने 3 जनवरी को पुलिस कमिश्नर लुधियाना को शिकायत दी थी जिसमें उसने बताया कि डंडी स्वामी रोड पर एक प्लाट का सौदा जै इन्द्र पाल सिंह पुत्र शरणजीत सिंह वासी पालम विहार के साथ 8 करोड़ 58 लाख में तय किया गया था जिसके चलते शिकायतकर्ता ने डेढ़ करोड़ की राशि बतौर ब्याना जै इन्द्र पाल सिंह को दी थी। 

इसके बाद जब रजिस्ट्री करवाने का समय आया तो उक्त व्यक्ति टालमटोल करने लगा। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो उक्त व्यक्ति ने पैसे देने से ही इंकार कर दिया जिसके बाद उक्त सारे मामले की जांच पुलिस के उच्च अधिकारी द्वारा की गई और जांच के बाद पुलिस ने थाना सलेम टाबरी पुलिस को जै इन्द्र पाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की हिदायत की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक उक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News