लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज की बदहाल स्थिति पर शिकायत, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2026 - 08:57 PM (IST)

लुधियाना : शहर के भाईवाला चौक स्थित फिरोज गांधी मार्केट में लगे राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) की खराब और फीकी हालत को लेकर प्रशासन को शिकायत दी गई है। इस संबंध में रोहित सभरवाल द्वारा डिप्टी कमिश्नर को एक लिखित पत्र भेजकर मामले पर तुरंत ध्यान देने की अपील की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि मार्केट में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज काफी समय से क्षतिग्रस्त और फीका हो चुका है, जो लोगों की भावनाओं को आहत कर रहा है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रीय ध्वज केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की एकता, सम्मान और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है। ऐसे में इसकी इस तरह की स्थिति किसी भी नागरिक के लिए असहनीय है।

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि यह ध्वज डिप्टी कमिश्नर कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, बावजूद इसके किसी भी अधिकारी या संबंधित विभाग ने इसकी हालत पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त ध्वज को बदलकर उसकी गरिमा बनाए रखी जाए, ताकि राष्ट्रीय सम्मान से कोई समझौता न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News