लुधियाना में इन होटलों पर होगी कार्रवाई, रिपोर्ट तैयार करने के आदेश

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 10:57 PM (IST)

लुधियाना  (हितेश): महानगर में नए बने होटलों के अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने का रास्ता साफ हो गया है। यह फैसला बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन लेने को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाने के रूप में नहीं लिया गया बल्कि इस संबंध में काफी देर से पैंडिंग चल रही शिकायत के आधार पर सरकार द्वारा कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इस शिकायत के मुताबिक शहर के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ सालों के दौरान नए होटलों का निर्माण किया गया है जिनके लिए या तो नगर निगम से नक्शा ही पास नहीं करवाया गया या फिर नियमों के अनुसार पार्किंग व फ्रंट हाऊस लेन की जगह छोड़ने की बजाय ओवर कवरेज कर ली गई है। शिकायत के मुताबिक इस तरह के ज्यादातर होटलों से बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने मिलीभगत के चलते अवैध निर्माण के आरोप में जुर्माना नहीं वसूल किया गया है।

इसके अलावा नान कम्पाऊंडेबल कैटेगरी में शामिल होटलों के खिलाफ तोड़ने या सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई जिसे लेकर एस.टी.पी. व सी.वी.ओ. द्वारा जारी ऑर्डर के आधार पर नगर निगम प्रशासन द्वारा चारों जोनों के ए.टी.पी. को अपने एरिया में 2021 के बाद बने नए बने होटलों के अवैध निर्माण की चैकिंग व नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई करके रिपोर्ट भेजने के लिए बोला गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News