प्रियंका गांधी को कांग्रेस प्रधान बनाने की मांग हुई तेज

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2019 - 05:35 PM (IST)

खन्ना (अनमोल): राहुल गांधी द्वारा आल इंडिया कांग्रेस कमेटी प्रधान पद से इस्तीफे के बाद अब तक कांग्रेस का प्रधान न बनाए जाने को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं इन हालातों में प्रियंका गांधी को कांग्रेस की कमान संभालने की मांग ने भी जोर पकड़ा हुआ है। 

इसी बीच एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना के आढ़ती एवं सीनियर सिटीजन राम गोपाल ने कहा कि कांग्रेस इस समय उन हालातों से गुजर रही है कि पार्टी को प्रियंका गांधी जैसी महिला की संभाल सकती है। इसके बिना कोई और कांग्रेस को सही तरीके से नहीं चला सकता। भाजपा के अहंकारी नेताओं का अहंकार इंदिरा का दूसरा रूप प्रियंका ही तोड़ सकती है। 

इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम में धांधलियों की आशंका जताते हुए देश भर में वोटिंग सिस्टम बेल्ट पेपर से होने की मांग की। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35ए हटाने के मुद्दे पर कहा कि इससे वहां का माहौल और खराब होगा। इससे देश का नुकसान ही होगा और फायदा नहीं हो सकता। यह एरिया पाकिस्तान से सटे बार्डर से लगा होने कारण यहां पर कोई भी इंडस्ट्री लगाने को तैयार नहीं होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News