लोकसभा चुनाव - 2000 पर पहुंचा नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स हटाने का आंकड़ा

punjabkesari.in Monday, Mar 18, 2024 - 11:08 AM (IST)

लुधियाना (हितेश): लोकसभा चुनाव के लिए कोड लागू होने के बाद नगर निगम द्वारा अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए शुरू की गई ड्राइव लगातार जारी है। इस काम के लिए नगर निगम द्वारा विधानसभा एरिया के हिसाब से तहबाजारी ब्रांच की टीमों का गठन किया गया है जिनके द्वारा अवैध रूप से लगे सियासी होर्डिंग्स की मार्किंग करने के बाद उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
इस दौरान पहले सरकारी प्रॉपर्टी पर लगे अवैध होर्डिंग्स के साथ बैनर, पोस्टर, पेंटिंग हटाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा प्राइवेट प्रॉपर्टी पर अवैध रूप से लगे हुए सियासी होर्डिंग उतारने की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट में अब तक अवैध होर्डिंग्स हटाने का आंकड़ा करीब  2000 बताया गया है।

हल्का साउथ में सामने आए सबसे ज्यादा मामले

सरकारी प्रॉपर्टी पर अवैध रूप से लगे सियासी होर्डिंग्स हटाने को लेकर नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 555 मामले हल्का साउथ में सामने आए हैं जिसके बाद 491 मामलों के साथ हल्का पूर्वी दूसरे और 463 मामलों के साथ हल्का उत्तरी तीसरे नंबर पर आया है। इसी तरह हल्का आत्म नगर में 333 व हल्का वेस्ट में 176 अवैध होर्डिंग्स हटाने का दावा नगर निगम द्वारा किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News