लुधियाना के उद्योगपति से 45 लाख की धोखाधड़ी करने वाला भगौड़ा गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 01:16 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): लुधियाना के उद्योगपति के साथ 45 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पिछले 7 सालों से भगौड़े आरोपी को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

थानेदार जसविंद्र सिंह ने बताया कि नाहर इंडस्ट्रीज के लाइंस मैनेजर अरविंद्र सिंह सोढी की सूचना पर करीब 18 मामलों में भगौड़े आरोपी जितेश गजरिया निवासी अहमदाबाद गुजरात को छापामारी के दौरान गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पिछले 7 साल से अदालत ने भगौड़ा करार दिया हुआ था। उस पर डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लुधियाना के उद्योगपति से 45 लाख के कपड़े खरीदे थे और कम्पनी को पेमैंट के चैक दे दिए थे, जोकि फेल हो गए। उसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू करने के बाद आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News