ट्रैक्टर-ट्राली बीच सड़क पर पलटी, मंडी गोबिंदगढ़ तक घंटों रहा ट्रैफिक जाम

punjabkesari.in Monday, Nov 25, 2019 - 10:09 PM (IST)

खन्ना (सुनील): जीटी रोड फ्लाईओवर पर अचानक संतुलन बिगड़ जाने के चलते गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई जिसके चलते लगभग एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतार से खन्ना से शुरू होते हुए मंडी गोबिंदगढ़ तक पहुंच गई। खन्ना ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज गुरमेज सिंह ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्थानीय प्रिस्टाइन माल के पास बने कट से वाहनों को निकालना शुरू किया जिसके फलस्वरूप प्रक्रिया को पूरा होते होते लगभग एक घंटे का समय लग गया जिसके बाद ही यातायात सुचारू रूप से चला। 

मिली जानकारी के अनुसार गन्ना मिल में गन्ने की फसल को ले जा रहे एक ट्रैक्टर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया। जिसके फलस्वरूप वाहन बीच सड़क पर पलट गया। इसी दौरान जब हादसे को देखने के लिए एक नौजवान सड़क क्त्रास कर इस साइड आने लगा तो दूसरी साइड से एक तेज गति के वाहन चालक ने उसी अपनी चपेट में लेते हुए घायल कर दिया। आनन फानन की स्थिति में पुलिस ने लड़के को संभालते हुए पहले राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे चंडीगढ़ के अस्पताल में भेज दिया गया। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News