...इस वर्ष नहीं टूटेंगे शराब के ठेके, कुछ ऐसा रहा मैनुअल अर्जियों का मंजर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2020 - 12:56 PM (IST)

लुधियाना(सेठी): इस वर्ष शराब के ठेके नहीं टूटेंगे, आबकारी कराधान विभाग की नई पालिसी ने ठेकेदारों को पिक एंड ड्राप का ऑप्शन दिया है अर्थात मन पसंद ठेके चुनने का अवसर क्योंकि महानगर के शहरी व ग्रामीण ग्रुपों को मिलाकर कुल 150 ग्रुप बनते हैं जिनमें से 141 रिन्युअल पॉलिसी के तहत ठेकेदारों की ओर से 12 फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ा कर रिन्यू करवाए जा चुके हैं जबकि बचे 9 ग्रुपों को अलाट करने के लिए ड्रा 19 मार्च को फिरोजपुर रोड स्थित होटल फ्रैंड रीजैंसी में निकाला जाएगा। इसके लिए अर्जी दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 मार्च थी।

अर्जी मैनुअल व ऑनलाइन दोनों तरीकों से डाली जा सकती थी और प्रति अर्जी इस बार 33 हजार रुपए फीस रखी गई है। अर्जियों से प्राप्त कुल रैवेन्यू 54 लाख 78 हजार रहा, जबकि ऑनलाइन का डाटा अभी कुछ क्लीयर नहीं हुआ।  साल 2019-20 के लाइसैंस यूनिटों की 2020-21 के लिए नई पालिसी/अगर को लाइसैंसी वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान अपने ग्रुप जोन के लिए निर्धारित मिनिमम गारंटिड रैवेन्यू से 12 फीसदी अधिक रैवेन्यू के साथ 8 फीसदी रैवेन्यू, 2.5 फीसदी लॉटरी फीस अदा की जाएगी तो उसके उस ग्रुप जोन को वर्ष 2020-21 के लिए रिन्यू कर दिया जाएगा।

सरकार ने वर्ष 2020-21 में रैवेन्यू बढ़ाने के लिए नई पालिसी में रिन्यू कर ठेके जारी रखने का फैसला लिया है। इस बार लुधियाना कार्पोरेशन में 98 ग्रुप होंगे जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 52 ग्रुप बनाए जाएंगे। ठेकेदारों में शराब पालिसी को लेकर उत्साह है। इस वर्ष नई पालिसी के अनुसार देसी व बियर का कोटा पिछले वर्ष वाला ही रहेगा जबकि अंग्रेजी शराब के कोटा में 2 फीसदी की बढ़ौतरी की गई है। सरकार को आस है कि इस बार रैवेन्यू में 10 से 15 फीसदी की वृद्धि हो सकती है। विभाग का प्रयास होगा कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष इस कारोबार से अधिक रैवेन्यू जनरेट किया जाए।


आबकारी की नई पॉलिसी के कारण मुसीबत में पड़ सकता है विभाग   
आबकारी की नई पालिसी के कारण विभाग मुसीबत में पड़ सकता है। विभाग में बचे 9 ग्रुप वे ग्रुप हैं जो पिछले साल ठेकेदारों ने घाटा होने के कारण छोड़ दिए थे। 30 एम.सी. 14, 30 एम.सी. 51 व &3 एम.सी. 59 ये वे ग्रुप हैं जिसमें अंतिम तारीख तक कोई अर्जी (मैनुअल) नहीं आई। जिक्रयोग बात यह है कि यदि ऑनलाइन भी इन ग्रुपों के लिए किसी अर्जी का आवेदन न हुआ तो विभाग क्या करेगा? ऐसे में आबकारी एवं कराधान विभाग की शराब पालिसी फेल साबित हो सकती है।


18 को अर्जी करदाताओं की लिस्ट होगी जारी 
 18 मार्च को नोटिस बोर्ड पर अर्जी करदाताओं की लिस्ट जारी की जाएगी, जिसकी शिकायत शाम 5 बजे तक ली जाएगी जबकि रिवाइज लिस्ट 19 मार्च को लगाई जाएगी। 


                 पिछले वर्ष       इस वर्ष              लीटर्स में 
देसी शराब    6.36 करोड़    6.36 करोड़        प्रूफ लीटर 
अंग्रेजी        2.62 करोड़     2.67 करोड़       प्रूफ लीटर
बियर           3 करोड़        33करोड          बल्क लीटर


कुछ ऐसा रहा मैनुअल अर्जियों का मंजर 
 

डिस्ट्रिक्ट  ग्रुप कोड कुल प्राप्त अर्जियां प्राप्त कुल राशि    
* लुधियाना 1   30 एम.सी. 14 00 00 
* लुधियाना 1  30 एम.सी. 21  14 462000   
*  लुधियाना 2   30 एम.सी. 36  04 132000 
*  लुधियाना 2 30 एम.सी. 38   02 66000 
*  लुधियाना 2  30 एम.सी. 47    05 165000 
* लुधियाना 2  30 एम.सी. 51 00  00
*  लुधियाना 2 30 एम.सी. 59 00 00
* लुधियाना 2 30 एम.सी. 65 01 33000 
*  लुधियाना3   30 एम.सी. 74   140  4620000  
     कुल 5478000  


              
                       
                         
                 
       
                                             


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News