सैंट्रल जेल का अधिकारियों की स्पैशल टीम ने लिया जायजा

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 12:40 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): सैंट्रल जेल में सैंट्रल इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स (सी.आई.एस.एफ.) के जवानों की तैनाती के संबंध में आज अधिकारियों की स्पैशल टीम जेल पहुंची और मुख्य स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम में आई.पी.एस. कमांडैंट पिं्रसी रानी व डिप्टी कमांडैंट शिंगारा, अमृतसर-फिरोजपुर रेंज के डी.आई.जी. (जेल) सुरिन्द्र सिंह सैनी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

सुपरिंटैंडैंट शमशेर सिंह बोपाराय व डिप्टी सुपरिंटैंडैंट इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि चंडीगढ़ के अधिकारियों ने सैंट्रल जेल का दौरा किया। टीम ने रहन-सहन व खान-पान आदि संबंधी जानकारी हासिल की। टीम बुधवार को लगभग अढ़ाई घंटे तक मुआयना करती रही। उन्होंने बताया कि उक्त फोर्स के जवानों को सुरक्षा के मद्देनजर अति संवेदनशील जगहों पर ही तैनात किया जाता है, जो स्पैशल ट्रेनर होते हैं। उक्त फोर्स के जवान अत्याधुनिक किस्म के हथियारों से लैस होते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News