हवालातियों पर जेल में झगड़ा करने और ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 11:54 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल में 4 हवालातियों पर आपस में झगड़ा कर माहौल बिगाड़ने, सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने का आरोप लगने के चलते पुलिस ने सहायक सुपरीटेंडेंट बलिहाल सिंह की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत पत्र में बताया गया है कि उक्त बंदियों ने जेल की एक बैंरक, जिसमें बंदीयों की गिनती 150 के लगभग है। यहां आपस में झगड़ा कर बैरक के अन्य बंदीयों को परेशान व कर्मचारियों की ड्यूटी में विघ्न डालने का आरोप लगने के चलते विभिन्न धारा के अधीन मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में नामजद किए गए हवालातियों की पहचान त्रिलोक सिंह पुत्र दरबारा सिंह, बलजिंदर सिंह पुत्र केवल सिंह, हरदीप सिंह पुत्र त्रिलोचन सिंह, बलजिंदर सिंह पुत्र करतार सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र दविंदर सिंह के रूप में हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News