अफ्रीकन छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में गायब

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 11:03 AM (IST)

लुधियाना(महेश): अफ्रीका से भारत में शिक्षा प्राप्त करने आई 24 वर्षीय लिंटल सिलविया मैलैटसेन लुधियाना से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सदर पुलिस ने डोमीनिक मैलैटसेन की शिकायत पर उसकी बहन को बंधक बनाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल 3 दिन बीतने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। 

जांच अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि लिटल बद्दोवाल के पी.टी.सी. कालेज में पढ़ाती थी और अपने बहन के साथ अमन पार्क इलाके में रेंट पर रह रही थी। 8 मई सुबह 10 बजे वह जालंधर के निकट लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी में अपनी एडमिशन करवाने के लिए घर से गई थी। इसके बाद न तो वह यूनिवर्सिटी पहुंची और न ही लौट कर घर वापस आई। उन्होंने बताया कि लिटल की बहन को संदेह है कि उसकी बहन को किसी अज्ञात शख्स से अपने स्वार्थ के लिए बंधक बनाकर रखा हुआ है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News