यूनियन बैंक के ATM से दो एयर कंडीशनर यूनिट चोरी, दो अज्ञात चोरों के खिलाफ Action

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 04:55 PM (IST)

लुधियाना (राज) : बेखौफ चोरों ने अब बैंकों के एटीएम को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। फिरोजपुर रोड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से दो अज्ञात चोर एयर कंडीशनर की यूनिटें चोरी कर रफूचक्कर हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, फिरोजपुर रोड, लुधियाना के अधिकारियों की ओर से एक शिकायत मिली कि बीती 15 जुलाई को दो अज्ञात व्यक्तियों ने फिरोजपुर रोड स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में घुसकर वहां लगीं 02 एयर कंडीशनर यूनिटें चोरी कर लीं और आसानी से फरार हो गए। बैंक अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News