ट्रांसपोर्ट नगर से मिनटों में गायब हुई वर्ना कार, अंदर रखे 92 हजार भी चोरी

punjabkesari.in Thursday, Jul 23, 2026 - 09:02 AM (IST)

लुधियाना (राज): बेखौफ चोरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर में दुकान के बाहर खड़ी एक वर्ना कार को शातिर चोर निशाना बनाकर ले उड़ा। कार के अंदर हजारों की नकदी और सामान भी मौजूद था।

शिकायतकर्ता मंगत शर्मा के बयान के अनुसार, उन्होंने गत 8 जुलाई को शाम करीब 5:00 बजे अपनी हुंडई वर्ना कार को लॉक करके एम.एस. ट्रांसपोर्ट, लिंक रोड, ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर खड़ा किया था। इसके बाद जब उन्होंने शाम करीब 7 बजे आकर देखा तो कार अपनी जगह से गायब थी। पीड़ित के मुताबिक, कार के अंदर हैंडरेस्ट (बॉक्स) में 92,000 रुपये नकद रखे हुए थे और डिग्गी में एक इंडेन कंपनी का खाली एलपीजी सिलेंडर भी मौजूद था।

घटना के बाद जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो कार चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई। फुटेज चेक करने पर जसकरण सिंह नामक व्यक्ति कार चोरी करता हुआ साफ नजर आ रहा है। पीड़िता की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News