जुआ खेलते 4 गिरफ्तार, 2600 रुपए बरामद

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2019 - 03:45 PM (IST)

मोगा (आजाद): डी.एस.पी. सिटी परमजीत सिंह संधू ने बताया कि वह थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार सुखपाल सिंह व पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए पुरानी दाना मंडी मोगा जा रहे थे।

इस दौरान गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताई गई जगह पर छापेमारी करके जुआ खेलते बंटी बांसल निवासी वेदांत नगर मोगा, कमल निवासी बहोना, सुनील कुमार निवासी फिरोजपुर, जसवीर सिंह निवासी चौक शेखां को जा दबोचा और उनसे एक ताश के अलावा 2600 रुपए बरामद किए गए। उनके खिलाफ गैम्बलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News