नशे के खिलाफ पुलिस का Action, नशीले पदार्थों सहित 7 काबू
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 05:18 PM (IST)
मोगा(आजाद): जिला पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चाहल ने बताया कि बाघापुराना सब डिवीजन में पुलिस द्वारा एक सप्ताह में नशों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत 7 व्यक्तियों को नशीले पदार्थों समेत काबू करके उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाघापुराना सब डिवीजन में 5 मई से लेकर 7 मई तक नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 31 ग्राम हेरोइन तथा 300 नशीली गोलियां बरामद करके 7 व्यक्तियों को काबू किया।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वालों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत की गई सख्त कार्रवाई के तहत 125 वाहनों के चालान किए गए तथा कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तीन व्यक्तियों के खिलाफ रोकू कार्रवाई अमल में लाई गई।
जिला पुलिस अधीक्षक सरताज सिंह चाहल ने कहा कि आम लोगों को चाहिए कि वह नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पुलिस प्रशासन को अपना पूरा सहयोग दें, ताकि हमारा जिला नशामुक्त हो सके तथा नौजवान पीढ़ी बच सके। उन्होंने कहा कि मोगा पुलिस के सारे उच्च अधिकारी तथा थाना प्रभारियों द्वारा अलग-अलग गांवों में जाकर नशों के दुष्प्रभावों संबंधी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नशा तस्करों तथा गलत अनसरों संबंधी जानकारी देगा, उसका नाम तथा पता गुप्त रखा जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

