Pics: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने नम अाखों से दी पिता को विदाई,प्रभु देवा भी पहुंचे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 10, 2016 - 10:41 AM (IST)

मोगा  (ग्रोवर) : बॉलीवुड के दबंग अभिनेता और मोगा के जमपल सोनू सूद के पिता शक्ति सागर सूद की 7 फरवरी देर रात्रि हुई मृत्यु के कारण सारा परिवार शोक में डूबा हुआ है। 

सोनू सूद के  पिता शक्ति सागर सूद का मोगा के स्वर्गाश्रम में अंतिम संस्कार किया गया, जहां भारी संख्या में शहरवासियों के साथ शहर की लीडरशिप, समाज सेवी संस्थान एवं धार्मिक संस्थाओं के कार्यकत्र्ताओं, मुंबई से विशेष रूप से दुनिया भर में मशहूर प्रसिद्ध प्रोड्यूसर, डायरैक्टर एवं अभिनेता प्रभु देवा, प्रोड्यूसर विनोद बच्चन, बलराज स्याल, प्रसिद्ध गायक हंस राज हंस के बेटे नवराज हंस, कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी व अन्य शख्सियतें पहुंचीं और परिवार से दुख सांझा किया। पारिवारिक करीबियों के अनुसार शक्ति सागर सूद की आत्मिक शांति के लिए पाठ का भोग 11 फरवरी को दोपहर 1 से 2 बजे तक माघी रिजोट्स मोगा में डाला जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News