आज पंजाब के इन जिलों में पहुंचेंगे CM मान और केजरीवाल

punjabkesari.in Saturday, May 17, 2025 - 08:57 AM (IST)

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (17 मई) होशियारपुर और लुधियाना जिलों में 'नशा मुक्ति यात्रा' की अगुवाई करेंगे।

यह पहल पंजाब सरकार की चल रही मुहिम 'युद्ध नशों के विरुद्ध' का हिस्सा है। शुक्रवार को केजरीवाल और मान ने लंगड़ोआ (एस.बी.एस. नगर) से इस नशा विरोधी अभियान के अगले चरण की शुरुआत की थी। इस यात्रा का उद्देश्य पंजाब में फैल रही नशाखोरी के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News