पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल, AAP विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफा

punjabkesari.in Saturday, Jul 19, 2025 - 03:23 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब सियासत से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यहीं नहीं, अनमोल गगन मान ने राजनीति छोड़ने का भी ऐलान किया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर को इस्तीफा भेज दिया है और कहा कि इसे स्वीकार किया जाए।  

PunjabKesari

अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने इस्तीफे और सियासत छोड़ने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि, ''दिल भारी है, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है। विधायक पद से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

Anmol Gagan Mann, Punjab Govenment
आपको बता दें कि, अनमोल गगन मान मशहूर पंजाबी सिंगर हैं 2020 में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। 2022 में विधानसभा चुनाव जीतकर मोहाली की खरड़ विधानसभा सीट से विधायक बनी थीं। इसके बाद  'आप' सरकार ने उन्हें पर्यटन व संस्कृति मंत्री बनाया गया। कैबिनेट फेरबदल के बाद उनकी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई थी। अनमोल गगन मन पिछले कुछ समय से राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाई रखी हुई थीं।

https://punjab.punjabkesari.in/punjab/news/aap-mla-anmol-gagan-mann-resigns-2183626

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News