लॉरेंस बिश्नोई गैं;ग को बड़ा झटका, 3 साल से फरार जगदीप सिंह उर्फ जग्गा अमेरिका में गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 02:32 PM (IST)
चंडीगढ़/वॉशिंगटन : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को अमेरिकी एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है। जग्गा पिछले तीन साल से फरार था और दुबई होते हुए अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था। वहीं से वह गिरोह की गतिविधियां संभाल रहा था।
पंजाब पुलिस की गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स (AGTF) ने इंटरपोल और अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर उसकी लोकेशन और नेटवर्क का पता लगाया। समन्वय के बाद की गई कार्रवाई में जग्गा को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसके भारत प्रत्यर्पण (हवालगी) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जगदीप सिंह पर पंजाब और राजस्थान में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और फिरौती जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। राजस्थान के जोधपुर न्यायालय ने उसके खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया हुआ था।
जग्गा का नाम जोधपुर के चर्चित वासुदेव इसरानी हत्याकांड में भी सामने आया था। उसे इस केस में आरोपी बनाया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह देश से भाग निकला। दुबई पहुंचने के बाद उसने लॉरेंस बिश्नोई नेटवर्क के लिए काम करना शुरू कर दिया था और वहीं से गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संपर्क मजबूत कर रहा था।
भारत वापसी की तैयारी शुरू
सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने जग्गा की गिरफ्तारी की जानकारी भारत को दे दी है। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही उसे भारत लाया जाएगा, जहां उस पर दर्ज सभी मामलों में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

