कोटकपूरा बाईपास से अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2019 - 04:56 PM (IST)

मोगा (आजाद): मोगा पुलिस को आज सुबह कोटकपूरा बाईपास पर गिल रोड के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने का पता चला है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी साऊथ के प्रभारी इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें आज कुछ व्यक्तियों ने सूचना दी कि कोटकपूरा बाईपास पर गिल रोड के नजदीक एक अज्ञात बुजुर्ग का शव पड़ा है।

थानेदार गुरसेवक सिंह तथा सहायक थानेदार सुखपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच की। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे और न ही उसके पास से कोई पहचान पत्र मिला, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतक के शव को पहचान हेतु सिविल अस्पताल मोगा में 72 घंटे के लिए रखा गया है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News