रंजिशन व्यक्ति पर किया हमला, हथियारबंद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 04:28 PM (IST)

मोगा(आजाद): थाना धर्मकोट के अंतर्गत पड़ते गांव शेरपुर तैयबां निवासी शंकर सिंह पर रंजिशन हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा हमला कर बुरी तरह घायल किए जाने का पता चला है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाना पड़ा। इस संबंध में कथित आरोपियों सुखचैन सिंह चैना, गुरप्रीत सिंह, कुलविन्द्र कौर किंदो, सुखचैन सिंह सभी निवासी गांव शेरपुर तैयबां के खिलाफ थाना धर्मकोट में मामला दर्ज किया गया है।

शंकर सिंह ने कहा कि कथित आरोपियों ने उनकी गली में आकर उनसे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जब वह गाली-गलौज सुनकर घर से बाहर आया, तो कुलविन्द्र कौर किंदो ने कहा कि इसे मजा चखाओ, वह अपने बुलेट पर उनके घर के आगे से गुजरता है। जिस पर सभी हथियारबंद युवकों द्वारा हमला कर उसे घायल कर दिया। जब उसने शोर मचाया, तो हमलावर धमकियां देते हुए भाग गए।

इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार जसवंत राय ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं, गिरफ्तारी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News