अज्ञात वाहन की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 06:33 PM (IST)

मोगा (आजाद): गत देर रात्रि कोटकपूरा बाईपास पर साई धाम मंदिर के नजदीक ढिल्लों नगर मोगा निवासी बुजुर्ग तीर्थ सिंह (65) की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो जाने का पता चला है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार अमरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तीर्थ सिंह निवासी ढिल्लों नगर मोगा बहोना चौक में एक लकड़ी के आरे पर काम करता था। देर रात्रि काम खत्म करने के बाद अपनी एक्टिवा स्कूटरी पर घर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह कोटकपूरा बाईपास पर अपने घर की तरफ मुड़ने लगा तो कोटकपूरा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे तीर्थ सिंह अपनी स्कूटरी सहित गिर गया और उसकी मौत हो गई, जबकि अज्ञात वाहन चालक भागने में सफल हो गया।

सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयानों पर थाना सिटी साऊथ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक का बेटा राजस्थान से आ रहा है, जिस कारण शव को 24 घंटे के लिए सिविल अस्पताल मोगा में रखा गया है। उसके आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News