ठेके में घाटा होने पर ठेकेदार ने की आत्महत्या

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 11:46 AM (IST)

मोगा(आजाद): थाना समालसर के अंतर्गत पड़ते गांव मौड़ नौ आबाद निवासी जगसीर सिंह (40-42) द्वारा अपने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का पता चला है। इस संबंधी सहायक थानेदार हरविन्द्र सिंह द्वारा मृतक के ताया के बेटे कत्तर सिंह पुत्र गुलजार सिंह के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जगसीर सिंह जो राज मिस्त्री का काम करता था और पंचायती ठेके भी लेता था जिसमें उसे घाटा पड़ गया था। इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी और उसने दूसरी शादी रचाई थी, वह अपने बच्चे सहित मायके घर बाघापुराना गई हुई थी। उसने पीछे से आत्महत्या कर ली।

जब उसके ताया का बेटा कत्तर सिंह किसी काम के लिए उनके घर आया, तो उसने देखा कि वह पंखे से लटक रहा है, जिससे उसने शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर थानेदार सुरजीत सिंह तथा सहायक थानेदार हरविन्द्र सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों सहित घटनास्थल पर पहुंचे। आज पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Related News