कोरोना पॉजिटिव आए पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता की हालत बिगड़ी, ICU में भर्ती
punjabkesari.in Saturday, Apr 24, 2021 - 01:27 PM (IST)
पंजाब: कोरोना वायरस का प्रकोप अब आम जनता से लेकर बड़े बड़े नेताओं, अभिनेताओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। पिछले कई दिनों से बढ़ते वायरस के ग्राफ ने पंजाब में चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों को देखा जाए तो सबसे अधिक मृत्यु दर पंजाब में देखने को मिल रही है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि ट्विटर के जरिए अपने पॉजिटिव होने की खुद जानकारी देने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। इस समय वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती है, जहां आईसीयू में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दें कि बीते दिन ही मंत्री सोम प्रकाश और उनकी पत्नी अनीता सोम प्रकाश कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं बता दें कि दो दिन पहले सोम प्रकाश की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here