राम भक्तों के लिए अच्छी खबर, इस  Diwali घर बैठे Online करें ये शुभ काम, पढ़ें...

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2024 - 08:56 AM (IST)

पंजाब डेस्क: राम भक्तों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, राम की नगरी अयोध्या में 30 अक्तूबर को प्रस्तावित दीपोत्सव में श्रद्धालु ऑनलाइन भाग ले सकते हैं। अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा दीपोत्सव-2024 पर एक दीया प्रभु श्री राम के नाम कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है।

PunjabKesari

श्रद्धालुओं के भक्ति भाव को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी दीपोत्सव महापर्व पर 'एक दीया राम के नाम' कार्यक्रम करवाया जाना है।वहीं, गुरुवार को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति के निर्देशन में दीपोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर 22 समितियां गठित कीं। साथ ही, राम की पैड़ी समेत घाटों पर मार्किंग के कार्य को सुरक्षा में चक्र-भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। 80 प्रतिशत मार्किंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 

सरयू के कुल 55 घाटों पर मार्किंग कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। 25 लाख दीए जलाए जाएंगे। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम द्वारा देश- विदेश में बैठे श्रद्धालु ऑनलाइन माध्यम से अपनी स्वेच्छानुसार राशि दान स्वरूप दे सकेंगे। https://www.divyaayodhya.com/bookdiyaprashad लिंक पर जाकर इच्छुक श्रद्धालु दान कर सकते हैं। देश-विदेश के श्रद्धालु अयोध्या में होने वाले इस महान दीपोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं जिसके प्रतिफल में उन्हें प्रसाद भी भेजा जाएगा। इस प्रसाद को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा निर्मित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News