पंजाब की 13 सीटों का Result आया सामने, जानिए किसने कहां से मारी बाजी
punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 08:25 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के नतीजें तय हो चुके है। इस बार पंजाब में भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ तो वहीं कांग्रेस ने 7, आम आदमी पार्टी 3, शिअद 2 जबकि आजाद उम्मदीवारों ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। आईए एक नजर डालते है किस सीट पर कौन रहा विजयी:-
पंजाब की 13 सीटों पर एक नजर
पंजाब की सीटें | किसकी हुई जीत |
अमृतसर | गुरजीत सिंह औजला (कांग्रेस) 40301 वोटों से विजयी |
आनंदपुर साहिब | मालविंदर सिंह कंग (AAP) 10846 मतों से विजयी |
बठिंडा | हरसिमरत कौर बादल (शिअद) 49656 मतों से विजयी |
फरीदकोट | सरबजीत सिंह खालसा (आजाद) 70246 मतों से विजयी |
फतेहगढ़ साहिब | अमर सिंह (कांग्रेस) 34202 मतों से विजयी |
फिरोजपुर | शेर सिंह घुबाया (कांग्रेस) 3242 मतों से विजयी |
गुरदासपुर | सुखजिंद्र सिंह रंधावा (कांग्रेस) 82861 मतों से विजयी |
होशियारपुर | राजकुमार चब्बेवाल (AAP) 44111 मतों से विजयी |
जालंधर | चरणजीत सिंह चन्नी (कांग्रेस) 175993 विजयी |
खडूर साहिब | अमृतपाल सिंह (आजाद) 184894 मतों से विजयी |
लुधियाना | राजा वड़िंग (कांग्रेस) 20942 मतों से विजयी |
पटियाला | डॉ. धर्मवीर गांधी (कांग्रेस) 14831 मतों से विजयी |
संगरूर | गुरमीत सिंह मीत हेयर (आप) 172560 मतों से विजयी |
- होशियारपुर सीट आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राज कुमार चैबेवाल 303859 वोटों से जीते, कांग्रेस उम्मीदवार यामिनी गौमर को 44111 मतों से हराकर जीत हासिल की है।
- श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मलविंदर कंग ने 313217 वोटों से जीत हासिल की है।
-
बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल विजयी, 376558 मिली वोटें, 49656 के अंतर से जीतीं
-
फिरोजपुर से कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया को मिली 266626 वोटें, 3242 के अंदर से जीते
-
Patiala में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी विजयी
-
गुरदासपुर में कांग्रेसी उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मारी बाजी
-
फतेहगढ़ साहिब सीट पर कांग्रेस का फिर कब्जा, दूसरी बार डॉ. अमर सिंह ने जीत की हासिल
-
फिरोजपुर में कांग्रेस प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया आगे
- संगरूर से AAP उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर विजयी
- चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी जीतें
- श्री आनंदपुर साहिब में आप प्रत्याशी मलविंदर सिंह कंग जीत की ओर बढ़ रहे हैं
- फिरोजपुर सीट से BJP के राणा गुरमीत सिंह सोढी 1200 मतों से आगे
- अजनाला सीट पर 13वें राउंड के बाद कुलदीप सिंह धालीवाल 5178 वोटों से आगे हैं
- Jalandhar seat से बड़ी जीत की तरफ चरणजीत चन्नी
- चंडीगढ़ में छठे राउंड के बाद मनीष तिवारी 10,423 वोटों से आगे
- संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर 112805 वोटों से आगे चल रहे
- जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी 121979 मतों से आगे
- लुधियाना से राजा वड़िंग 18026 मतों से आगे चल रहे है
- पंजाब में कांग्रेस 6 सीटों पर आगे, आम आदमी पार्टी 3, शिरोमणी अकाली दल 2 और 2 निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे है।
- फरीदकोट से आजाद उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा 36000 वोटों से आगे, करमजीत अनमोल दूसरे नंबर पर.
- बठिंडा सीट
हरसिमरत बादल- 188670
गुरमीत खुड्डियां- 162573
जीत मोहिंदर- 94762
परमपाल मलूका- 53187
लीड अकाली दल- 26097
- Jalandhar से चरणजीत चन्नी की जीत पक्की, वोटों का आंकड़ा 2 लाख से पार
- लुधियाना सीट पर कांग्रेस के राजा वड़िंग को अब तक 72761, बीजेपी के रवनीत सिंह बिट्टू 67554, AAP के अशोक पाराशर पप्पी को 51984 और अकाली दल के रणजीत सिंह ढिल्लों 21916 मतों से चल रहे आगे
- पटियाला से कांग्रेस के धर्मवीर गांधी आगे, BJP की परनीत कौर पिछड़ी
- खडूर साहिब से आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह 113456 मतों से आगे
- पटियाला से धर्मवीर गांधी 3700 मतों से आगे, BJP की परनीत कौर पीछे
- गुरदासपुर सीट से कांग्रेस के सुखजिंदर रंधावा 9122 मतों से आगे
- पंजाब में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे, AAP 3, अकाली दल 1 , अन्य 2
- चंडीगढ़ में मनीष तिवाड़ी आगे
- पटियाला से कांग्रेस के धर्मवीर गांधी 4367 वोटों से आगे, BJP की परनीत कौर पीछे
- खडूर साहिब सीट से अमृतपाल, फरीदकोट से सरबजीत सिंह खालसा आगे
- जालंधर सीट से चरणजीत सिंह चन्नी की सबसे बड़ी लीड
चन्नी को मिले 1 लाख 18 हजार 469 मत जबकि रिंकू को 74497, पवन टीनू तीसरे नंबर पर - आम आदमी पार्टी होशियारपुर, संगरूर, आनंदपुर साहिब और फतेहगढ़ साहिब में आगे चल रही है।
- खडूर साहिब सीट पर अमृतपाल 25524 वोटों के बड़े अंतर से आगे
- जालंधर से कांग्रेस के चन्नी 28 हजार मतों से आगे
- जालंधर से कांग्रेस के चन्नी 20 हजार मतों से आगे
- लुधियाना में लीड कर रही कांग्रेस
राजा वड़िंग-21037
रवनीत बिट्टू-17783
अशोक पप्पी-11422
- फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया 1 वोट से आगे
- अमृतसर से AAP के कुलदीप धालीवाल आगे
- जालंधर में चरणजीत सिंह चन्नी 24975 मतों से आगे हुए
- जालंधर में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी 15000 मतों से आग, भाजपा से रिंकू दूसरे नंबर पर, AAP के पवन टीनू तीसरे नंबर पर
- आनंदपुर साहिब सीट से कांग्रेस के विजय इंदर सिंगला आगे
- पंजाब में कांग्रेस 7 सीटों पर आगे
- पटियाला से AAP के डॉ. बलबीर सिंह आगे
- गुरदासपुर से भाजपा के दिनेश बब्बू 530 मतों से आगे
- जालंधर से चन्नी 9000 मतों से आगे हुए
- फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार अमर सिंह आगे
- अमृतसर से आप नेता कुलदीप धालीवाल आगे हुए
- जालंधर में 5 हजार मतों से आगे हुए कांग्रेस के चन्नी दूसरे नंबर पर भाजपा के सुशील रिंकू
- होशियारपुर से आप उम्मदवार डॉ राज कुमार चब्बेवाल 736 वोट से आगे
- गुरदासपुर से BJP के दिनेश बब्बू को लीड
- संगरूर से गुरमीत सिंह मीट हेयर 3042 मतों से आगे
- पटियाला से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर आगे
- लुधियाना से कांग्रेस के राजा वड़िंग आगे
- अमृतसर पूर्वी से आप उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल आगे
- बठिंडा सीट से AAP के गुरमीत खुड्डियां आगे, हरसिमरत कौर बादल पीछे
- जालंधर में पहले राऊंड में AAP के टीनू दूसरे नंबर पर
- जालंधर में पहले राऊंड में भाजपा के सुशील रिंकू तीसरे नंबर पर
- जालंधर में पहले राऊंड में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी करीब 2300 मतों से आगे
- खडूर साहिब सीट से अमृतपाल सिंह आगे
- शुरूआती रुझान में पंजाब में 3 पर कांग्रेस 2 पर भाजपा आगे
- शुरूआती रुझान में पंजाब में 3 पर कांग्रेस 1 पर भाजपा आगे
- चंडीगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी आगे
- अमृतसर से BJP तरनजीत सिंह संधू आगे
- फतेहगढ़ साहिब के रुझानों में कांग्रेस के अमर सिंह आगे
- लुधियाना से BJP के रवनीत बिट्टू आगे
- पहले 3 रुझानों में कांग्रेस आगे
एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने बिना गठबंधन किए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया, वहीं दूसरी तरफ देश स्तर पर विपक्षी दलों द्वारा बनाए गए गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा होने के बावजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके अलावा कई सीटों पर आजाद उम्मीदवार या अन्य दलों के उम्मीदवारों का मजबूत आधार होने से भी कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है। शनिवार को आए एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। टुडे चाणक्य ने पंजाब में बीजेपी को 1 से 7 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है, जबकि कांग्रेस को भी 1 से 7 सीटें दी गई हैं। पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को 13 से 19 फीसदी वोटों के साथ 0 से लेकर 4 सीटें दी गई हैं, जबकि अन्य को 21 से 27 फीसदी वोटों के साथ 2 से 4 सीटें दी गई हैं। ये पोल कितने सही साबित होते हैं ये तो आज नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा।
पंजाब में वोटों की गिनती के लिए 117 केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी के साथ-साथ सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पंजाब में 1 जून को मतदान हुआ था और उसी दिन से EVM को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है> इस बार पंजाब में 62.80 फीसदी वोटिंग हुई है। 13 हलकों में से बठिंडा में सबसे अधिक 69.36 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि अमृतसर में 56.06 प्रतिशत मतदान हुआ।