Punjab Top 10: सी.एम. मान जनता के लिए लगाएंगे दरबार, वहीं केजरीवाल ने पंजाब पुलिस से मांगी सुरक्षा पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Sunday, May 15, 2022 - 10:26 PM (IST)

जालंधर:  राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तऱफ से एक अच्छी पहलकदमी की शुरूआत की जा रही है। बताया जा रहा है कि सी.एम. भगवंत मान कल सुबह चंडीगढ़ में जनता दरबार लगाने जा रहे हैं, जिसमें CM मान लोगों से रू-ब-रू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को खालिस्तानी तत्वों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बढ़ते खतरे के बारे में लिखा है। पंजाब पुलिस ने अपने पत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और सीएम केजरीवाल को अतिरिक्त सुरक्षा कवर प्रदान करने का प्रस्ताव दिया जिसे दिल्ली पुलिस ने खारिज कर दिया। ऐसी ही दिनभर की खास खबरें हम आपके लिए लाए हैं जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

सी.एम. मान जनता के लिए लगाएंगे दरबार, लोगों से होंगे रू-ब-रू
राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तऱफ से एक अच्छी पहलकदमी की शुरूआत की जा रही है। बताया जा रहा है कि सी.एम. भगवंत मान कल सुबह चंडीगढ़ में जनता दरबार लगाने जा रहे हैं, जिसमें CM मान लोगों से रू-ब-रू होंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। 

भारत-पाक सरहद पर दाखिल हुआ पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने की फायरिंग
पठानकोट के बमियाल सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन भेजे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बमियाल सेक्टर में पहाड़पुर और जैदपुर पोस्ट रीडिंग के बीच इस ड्रोन देखा गया है। सरहद पर बी.एस.एफ. के जवानों ने सुबह 4 बजे के करीब ड्रोन की हरकत होती देखी।

केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से खतरा! पंजाब पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने को कहा, दिल्ली पुलिस ने किया इनकार
पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को खालिस्तानी तत्वों से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बढ़ते खतरे के बारे में लिखा है। पंजाब पुलिस ने अपने पत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और सीएम केजरीवाल को अतिरिक्त सुरक्षा कवर प्रदान करने का प्रस्ताव दिया जिसे दिल्ली पुलिस ने खारिज कर दिया। 

 

फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
रविवार को बाद दोपहर सलेम टाबरी के पीरू बंदा मोहल्ले में स्थित एक हौजरी फैक्ट्री में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोगों ने जैसे ही धॅुआ निकलते हुए देखा तो उन्होंने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस कंट्रोल पर सूचित किया। 

आग बरसाती गर्मी ने राज्य में बरपाया कहर, तापमान पहुंचा इस डिग्री पर
पंजाब में आज बठिंडा में आग रूपी गर्मी बरसने से राज्य के अन्य शहरों की तुलना में सबसे अधिक गर्म रहा। यहां पर अधिकतम तापमान का पारा 46.8 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ।

फर्जी डिग्री के जरिए नौकरी या प्रमोशन लेने वाले निगम कर्मचारियों पर अब गिरेगी गाज
 आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जहां नेताओं के कब्जे से सरकारी जमीने, कोठियां व सिक्योरिटी गाड़ियां...

फौज के काफिले के साथ घटा बड़ा हादसा, सूबेदार की मौत, कई घायल
फतेहगढ़ साहिब में जी.टी. रोड मैकडोनल ज्यूणपुरा नजदीक घटे एक सड़क हादसे में मिलिट्री के सूबेदार की मौत हो गई, जबकि दो जवान गंभीर रूप में घायल हो गए।

पंजाब में दिन-दिहाड़े गन प्वाइंट पर लूट, घर में मौजूद अकेली महिला को बनाया निशाना
राज्य में लूटपाट व छीनाझपटी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस की भारी चौकसी के बावजूद...

पाक में 2 सिखों का कत्ल मामलाः सुखबीर बादल ने ट्वीट कर विदेश मंत्री को की अपील
 पाकिस्तान के अशांत खैबर पखतूनखवा क्षेत्र के उपनगरी इलाके सरबन्द में 2 सिख व्यक्तियों के कत्ल मामले...

जाखड़ के बयान के बाद गुस्से से 'लाल' हुए राजा वड़िंग, दी तीखी प्रतिक्रिया
पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने सुनील जाखड़ की पार्टी और उसकी लीडरशिप प्रति गलत और...

 

Content Writer

Subhash Kapoor