दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से 15 वर्षीय लड़के की हुई मौत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2023 - 05:52 PM (IST)

नूरपुरबेदी (भंडारी): नूरपुरबेदी-रूपनगर मुख्य मार्ग पर गांव मुन्ने के पास आज सुबह एक 15 वर्षीय लड़का ट्रैक्टर से गिर गया और उसी ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायरों के नीचे कुचले जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मृतक युवक के पिता भी सवार थे, जो रिश्तेदारों को पशुओं के लिए चारा व तूड़ी आदि देने जा रहे थे। गांव आजमपुर से संबंधित उक्त लड़का भूरीवाले स्कूल टिब्बा नंगल में 10वीं कक्षा का छात्र था।

मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. दलजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे गांव आजमपुर का कुलविन्द्र सिंह उर्फ बिल्लू अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव बैंस में कुछ रिश्तेदारों को चारा व तूड़ी देने जा रहा था। इस दौरान उनका बेटा नवप्रीत सिंह भी उनके साथ ट्रैक्टर पर सवार था।

ट्रैक्टर पर सवार उनका लड़का नवप्रीत सिंह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इसी बीच पहले ट्रैक्टर का बड़ा टायर और फिर ट्रॉली का टायर उसके लड़के के शरीर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ए.एस.आई. दलजीत सिंह ने बताया कि हादसे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जिसके बाद मृतक युवक के पिता का बयान दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News