भारी मात्रा में अफीम सहित 2 बाइक सवार गिरफ्तार, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 06:05 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 6 किलो 100 ग्राम अफीम सहित 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एस.एस.पी. डॉ. महिताब सिंह ने बताया कि डी.आई.जी. लुधियाना रेंज धनप्रीत कौर के दिशा निर्देशों के तहत जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत सी.आई.ए. स्टाफ के एस.आई. सुरिन्दर सिंह की पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान गांव किशनपुरा से सजावलपुर की ओर आ रहे बाइक सवारों को काबू करके उनसे 6 किलो 100 ग्राम अफीम बरामद की है। 

गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान लवदीप पुत्र कशमीर राम निवासी जैनपुर थाना बलाचौर तथा अकाशदीप सिंह गिल उर्फ जसकरन पुत्र गुरदीप सिंह गिल के तौर पर हुई है। डॉ. महिताब सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सदर नवांशहर में एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है तांकि पता लगाया जा सके उक्त आरोपी अफीम की खेप कहा से लेकर आए थे तथा आगे किन लोगों को सप्लाई की जानी थी। इस अवसर पर डी.एस.पी. प्रेम कुमार, सी.आई.ए. के इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह, एस.एच.ओ.  सदर नवांशहर इंस्पेक्टर राजपरमिन्दर कौर के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News