नशा कर रहे 5 व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 05:06 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 5 विभिन्न मामलों में नशा कर रहे 5 व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी बलाचौर में तैनात ए.एस.आई. लखवीर चंद ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में मेन चौंक बलाचौर से गांव सियाना से जगतपुर की साईड जा रही थी। जब उनकी पुलिस पार्टी शमशानघाट गांव सियाना के नजदीक पहुंची तो शमशानघाट में बने सीमेंट के बैंच पर एक नौजवान बैठा दिखाई दिया। जो 10 रुपए की पाईप नुमा पन्नी पर कोई नशीली चीच रख कर सेवन कर रहा था। जिसे साथी पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके उससे 10 रुपए का पाईप नुमा नोट, पन्नी तथा लाईटर बरामद किया। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कर्णवीर सिंह उर्फ लड्डू पुत्र तरसेम सिंह चंद्र निवासी सियाना बलाचौर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना सदर बंगा की पुलिस ने नशा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह उर्फ इंद्र पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी माहिल गहिला थाना सदर बंगा के तौर पर हुई है। एक और मामले में थाना मुकंदपुर की पुलिस ने नशा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. अमरजीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ राणा पुत्र पाखर राम निवासी फिरोजपुर थाना मुकंदपुर के तौर पर हुई है।

एक मामले में थाना पोजेवाल की पुलिस ने नशा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल जगदीप कटारिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकलोविया नरदीकश कर चंद्र पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव सडोआ थाना पोजेवाल के तौर पर हुई है। एक अन्य मामले में थाना काठगढ़ की पुलिस ने नशा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई.प्रेम लाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसकरन सिंह उर्फ जस्सा पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव बेला ताजोवाल थाना काठगढ़ के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. तहत मामले दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News