Couple को Canada का सपना दिखा ठगे लाखों, पुलिस ने दर्ज किया केस
punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 03:50 PM (IST)
नवांशहर(त्रिपाठी): दंपति को सपाउज वीजे पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 8.70 लाख रुपए की ठगी करने वाले एजेंट के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. को दी शिकायत में जसपाल पुत्र सर्बजीत पाल तथा उसकी धर्मपत्नी गितिका निवासी नवांशहर ने बताया कि विदेश भेजने का काम करने वाले एजेंट अशोक कुमार मंगला पुत्र देस राज निवासी जगराओं के साथ उनकी मुलाकात अपने परिचित की मार्फत हुई थी।
उन्होंने बताया कि उनकी एजेंट के साथ सपाउज वीजा पर कनाडा जाने की बातचीत 35 लाख रुपए में तय हुई थी जिसने बताया कि सबसे पहले डिग्री बनानी होगी जिस पर कुल 2.70 लाख रुपए का खर्चा आएगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त एजेंट को 2.70 लाख रुपए देने के बाद उसने उन्हें एक डिग्री दे दी। जिस संबंधी उन्होंने पता नही है कि वह डिग्री असली है या जाली है।
उसने बताया कि इसके बाद उक्त एजेंट द्वारा 6 लाख रुपए की मांग करने पर उन्होंने उसे 6 लाख रुपए दे दिए। जिसने पैसे लेने के समय भरोसा दिया कि 3-4 महीनों में उनका काम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दिया गया समय बीत जाने के बाद पहले वह जल्द काम बनने के भरोसा देता रहा तथा बाद में वह धमकियों पर उतर आया कि उसने उनके पैसे वापिस नही करने है।
एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने उक्त एजेंट के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने तथा उनके पैसे वापिस करवाने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के बाद दी नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने आरोपी एजेंट अशोक कुमार (मंगला) पुत्र देस राज निवासी जगराओं के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

