हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, केस दर्ज
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 05:44 PM (IST)
नवांशहर (त्रिपाठी): जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत पुलिस ने 100.72 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. तुषार गुप्ता ने बताया कि ए.एस.आई. सुदागर की पुलिस पार्टी चौंकी शेखामजारा से होते हुए गांव गढी उधोवाल की ओर जा रही थी कि जब पुलिस पार्टी ने रेलवे फाटक क्रास किया तो सामने की ओर से एक नौजवान आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपने हाथ में पकड़ा वजनदार मोमी लिफाफा लेकर वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगा।
जिसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब लिफाफे की जांच की तो उसमें से 100.72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरीक सिंह उर्फ विक्की पुत्र देसराज निवासी गांव ताजपुरा मोहल्ला राहों के तौर पर हुई है। गिरफ्तार आरोपी खिलाफ एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। एस.एस.पी. ने लोगों को अपील की कि नशों जैसे कोढ़ से दूर रह कर खुशहाल जीवन व्यतीत किया जाए। उन्होंने नशों का धंधा करने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को देने की भी अपील की तांकि ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे धकेला जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

