फायर व तेजधार हथियारों से घायल करने के आरोप, 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Jun 01, 2025 - 06:21 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): कुत्तों के घमाने निकले व्यक्ति पर पिस्तौल से फायर करने तथा तेजधार हथियारों से घायल करने के आरोप में पुलिस ने 3 अज्ञात सहित 4 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया है। थाना सिटी बलाचौर को दी शिकायत में शुभम पुत्र राम सरुप निवासी बलाचौर ने बताया कि वह बस अड्डा महिंदीपुर (बलाचौर) के नजदीक मीट की दुकान करता है। करीब 1 महीना पहले दाना मंडी गहून रोड बलाचौर के नजदीक रात के समय विनोद कुमार उर्फ काका पुत्र नसीब चंद निवासी बलाचौर जिसके साथ एक लड़का और था, दोनों ऊंची आवाज में शोर कर रहे थे। उन्हें उसने शोर करने पर रोकने पर वह उसे अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।
उसने बताया कि शनिवार को वह प्रतिदिन की भांति अपने कुत्ते को घुमाने के लिए घर से दाना मंडी बलाचौर की ओर गया था कि एफ.सी.आई. गुदाम के नजदीक उसकी पिछली साईड से एक कार आई जिसके चालक ने उसे टक्कर मारी तो वह गिर गया। इस दौरान कार की कंडक्टर साईड से विनोद कुमार उर्फ काका नीचे उतरा जिसके हाथ में पिस्तौल नुमा चीज थी। उसने बताया कि कार का चालक तथा पिछली साईड में बैठे 2 अन्य नौजवान नीचे उतरे जिनके हाथ में तेजधार हथियार थे। उसने बताया कि उक्त काके ने उस पर पिस्तौल से फायर किया जो उसके कुत्ते की टांग पर लगा। उसने बताया कि उक्त काके ने उस पर फायर किया जो उसकी टांगों के बीच में से निकल गया।
उसने बताया कि उक्त अज्ञात युवकों ने उस पर तेजदार हथियाकों से बार किए जिससे रक्त रंजित हो गया। उसके शोर मचाने पर लोग वहां एकत्रित होने लगे। जिस पर उक्त कार सवार हमलावर वहां से चले गए। उसने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर उक्त विनोद कुमार ने अज्ञात साथियों के साथ उस पर हमला किया। थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने उक्त शिकाय के आधार पर विनोद कुमार उर्फ काका तथा उसके तीन अज्ञात साथियों पर आर्म एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here