CIA की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल व कारतूस के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 11:12 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी) : सी.आई.ए.स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1 पिस्टल तथा 2 जीवित कारतूस बरामद किए है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सदर नवांशहर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर रुवनीव सिंह ने बताया कि उनकी सी.आई.ए.स्टाफ में तैनात ए.एस.आई.बलविन्दर कुमार की पुलिस पार्टी दौराने गशत संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में नहर पुल गांव करीहा के नजदीक मौजूद थी।

कि पुलिस के मुखवर विशेष ने जानकारी दी कि जसविन्दर कुमार उर्फ जस्सी पुत्र सर्बजीत राम तथा जसविन्दर कुमार उर्फ बिंदा पुत्र क्रिशन लाल दोनो निवासी गुणाचौर थाना मुकंदपुर आज किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से गैर कानूनी हथियारों सहित गांव करीहा के मोड़ के आगे रेल की पटरी की साईड घूम रहे है।

एस.एच.ओ.ने बताया कि उक्त पुखता सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जसविन्दर कुमार उर्फ जस तथा जसविन्दर कुमार उर्फ बिंदा को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक पिस्टल तथा 2 जीवित कारतूस बरामद किए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से की गई शुरुआती पडताल में सामने आया है कि गिरफ्तार जसविन्दर कुमार उर्फ जसी पुत्र सर्वजीत सिंह पर पहले भी एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस रिमांड में यह जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा कि उक्त आरोपियों ने गैर कानूनी पिस्टल तथा कारतूस कहा से प्राप्त किए है तथा वह किस वारदात को अंजाम देने की नीयत से उक्त क्षेत्र में घूम रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News