डी.सी.  दफ्तर के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, ठप्प रखा काम

punjabkesari.in Thursday, Nov 25, 2021 - 05:12 PM (IST)

रूपनगर (विजय): पंजाब राज्य जिला (डी.सी.) दफ्तर कर्मचारी यूनियन पंजाब की राज्य समिति की तरफ से जिला होशियारपुर में माहलपुर के रजिस्ट्री क्लर्क मनजीत सिंह और नायब तहसीलदार सन्दीप कुमार के खिलाफ निराधार शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर ग्रिफ्तार करने के विरुद्ध आज से प्रातः काल हाजिरी लगाने उपरांत ड्यूटियों का बायकाट करने और विजीलैंस ब्यूरो के खिलाफ जिला व तहसील स्तर पर धरना करने का फैसला लिया गया।

इसके अलावा पंजाब सरकार की ओर से गत दिनों मीटिंग की कार्रवाई से माल विभाग के कर्मचारी पहले खफा हैं। इसमें सरकार ने पुनर्गठन के बाद खत्म की गई डी.सी. दफ्तरों की शाखाओं और पोस्टों को बहाल करने से मना कर दिया है। इसके अलावा डी.सी. दफ्तरों में खाली पड़ी भर्ती की सीनियर सहायक की पोस्टों पर पदोन्नतियां करने पर रोक लगा दी है। रोष के तौर पर पूरे पंजाब में डी.सी. दफ्तरों और तहसीलों में काम करते समूह दफ्तरी कर्मचारियों ने हाजिरी लगाने उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की कार्रवाई के खिलाफ ड्यूटी का बायकाट कर दफ्तरों में प्रदर्शन करते हुए कामकाज बंद रखा। 

पंजाब राज्य जिला (डी.सी.) दफ्तर कर्मचारी यूनियन पंजाब की राज्य समिति की ओर से आज बाद दोपहर 2 बजे राज्य स्तरीय ऑनलाइन मीटिंग कर आगे वाली रणनीति बनाते हुए चल रहे एक्शन को 2 दिन के लिए और आगे बढ़ाया गया। इन 2 दिनों दौरान किसी भी प्रकार का दफ्तरी काम नहीं किया जाएगा। राज्य बॉडी की तरफ से अगला एक्शन शनिवार को मीटिंग करने के बाद घोषित किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News