पत्नी के धोखे में रख रचाई दूसरी शादी

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 09:59 AM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): पत्नी को धोखे में रख कर दूसरी शादी करवाने तथा दहेज के लिए परेशान करने वाले पति तथा दूसरी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में निर्मल दास निवासी नीलेबाड़े रत्तेवाल ने बताया कि उसकी बेटी रेणू बाला की शादी 24 फरवरी, 2013 को कुलदीप सिंह पुत्र स्वर्णा राम निवासी गांव सिंबल मजारा (बलाचौर) के साथ सम्पन्न हुई थी। विवाह के उपरांत उसकी लड़की के घर एक लड़की (4 वर्ष) व एक लड़का (18 माह) पैदा हुआ।

कुलदीप सिंह शादी के बाद से ही उसकी लड़की को अपने मायके तथा रिश्तेदारों से पैसे लाने के लिए परेशान करता आ रहा है। उसने पहली पत्नी के रहते धोखे से संगीता नाम की एक महिला के साथ दूसरी शादी कर ली। इस संबंधी जानकारी मिलने पर पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप ने आगे से संगीता के साथ रिश्ता न रखने का करार किया, परन्तु बावजूद इसके वह पीछे नहीं हटा तथा उक्त महिला के साथ अन्य स्थान पर रहने लगा।

वहीं उसकी लड़की को अपने 2 बच्चों के साथ मायका परिवार में उसके पास रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पुलिस को दी शिकायत में उसने उक्त आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करने तथा उसकी लड़की को इंसाफ देने की मांग की है।  उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. (जांच) द्वारा करने तथा लीगल परामर्श लेने के उपरान्त पति कुलदीप कुमार पुत्र स्वर्णा राम तथा संगीता पुत्री ज्ञान चंद के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News