पुलिस के हाथ लगी सफलता, भगोड़ा आरोपी किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2024 - 02:02 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में भगोड़ा करार दिए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए डी.एस.पी. शाम सुंदर तथा एस.ओच.ओ. सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि थाना सिटी बलाचौर की पुलिस की ओर से आरोपी रेशम कुमार पुत्र महिन्दर पाली निवासी उदनेवाल के खिलाफ धारा 420,465,467,468, आई.पी.सी के तहत मामले में माननीय अदालत की ओर से पी.ओ. घोषित किया गया था।

उक्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. ने बताया कि आरोपित ने बताया कि वह दिल्ली में प्राईवेट नौकरी करता था तथा दिल्ली के सीता राम को जानता था। सीता राम व उसके साथी प्रेम नारायण को सस्ते भाव में जमीन दिलवाने के लिए बलाचौर निवासी एक व्यक्ति से मिलवाया था। इस दौरान उसके खाते में 12 लाख रुपए डाले थे, जिसने धोखाधड़ी की। एस.एच.ओ.ने बताया कि गिरफ्तार रेशम कुमार को अदालत में पेश किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News